बांदा। को भागवत प्रसाद मेमोरियल अकादमी एवं इंटर कालेज, बांदा प्रांगण में अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन राम लखन कुशवाहा (संस्थापक), श्रीमती चंद्रकला कुशवाहा ने फीता काटकर अंजू (दिल्ली) एवं रितु (बांदा) महिला पहलवानों के हाथ मिलवा कर कुश्ती का शुभारंभ करवाया। दंगल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि मनोज गुप्ता (आर्यावर्त बैंक), और विशिष्ट अतिथि के रूप में रामस्वरूप साहू (प्रधानाचार्य एचएल इंटर कालेज, बांदा), रामकिशन उर्फ लल्लू पहलवान, नत्थू पहलवान, वसीम जमा खान, मिथिलेश पांडे (प्रधानाचार्य बजरंग इंटर कालेज, बांदा), मंगल प्रसाद, रामकेश (प्रधानाचार्य) तथा तथागत इंटर कॉलेज अतर्रा सुनील कुमार (प्रधानाचार्य इंटर कालेज), हनुमान बाहू एवं राकेश पहलवान तिन्दवारा, लक्ष्मी गुप्ता, विप्रांश यादव, सुरेश (प्राचार्य जीआईसी इंटर कालेज, बाँदा) तथा अरुण कुमार एवं डा. पीताम्बर सिंह सहित सभी शिक्षकगणों ने दंगल प्रतियोगिता का आनंद उठाया।
कुश्ती का उद्घाटन मैच रोहित (मथुरा), शिवा (एटा) के मध्य हुई जो बराबरी पर छूटी द्य अजीत दास (पागल बाबा) और रोहित (राजस्थान) के मध्य कुश्ती हुई जो की अत्यंत रोचक रही और दर्शकों ने पूर्ण आनंद उठाया, अंत में अजीत दास (पागल बाबा) विजयी रहे। प्रशांत पहलवान (झांसी) और इंद्रजीत पाठक (दतिया) दोनों के मध्य की कुश्ती को भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कालेज बांदा के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह एवं हनुमान बाहू ने दोनों पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती प्रारम्भ करवाई जो की कड़े संघर्ष के बाद बराबरी पर छूटी। पूनम फोगाट (हरियाणा) एवं अंशु (गाजियाबाद) के मध्य कुश्ती का कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें पूनम फोगाट विजयी रही। राजेश (मरका, बाँदा) एवं रोहित (राजस्थान) के मध्य कुश्ती बराबरी पर छूटी। विद्यालय के शिक्षकगणों का कार्यक्रम आयोजन में विशेष योगदान रहा। दंगल प्रतियोगिता के समापन में नामित अध्यक्ष अंकित कुशवाहा जी ने सभी आगंतुक पहलवानों, अतिथियों एवं दर्शकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।डायरेक्टर श्रीमती संध्या अंकित कुशवाहा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती वृंदा विजय जिनराल ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।संस्था के चेयरमैन शिवशरण कुशवाहा ने इस दंगल में आगंतुक पहलवानों के प्रदर्शन की सराहना की।श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा (ट्रस्टी) ने इस कार्यक्रम की सराहना की और विद्यालय परिवार को इस तरह और कार्यक्रम करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *