चिल्ला। त्योहारो को देखते हुये पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है जिसको लेकर कयी परिआधियो को गिर्फतार किया जा रहा है जिसके तहत कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु तथा आगामी त्योहारों को निर्भीक वातावरण से सकुशल संपन्न कराएं जाने हेतु जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री तथा परिवहन को रोकने के लिए चलाए जा रहे चौकिंग अभियान के क्रम में चिल्ला थाना प्रभारी मोनी निषाद,उपनिरीक्षक जयप्रकाश दुबे तथा कांस्टेबल अजय यादव , जितेंद्र सिंह थाना क्षेत्र के घूरा मोड़ से गुगौली जाने वाली सड़क से लगभग 100 कदम की दूरी पर एक बाइक सवार युवक के पास से दो किलो अवैध गांजे बरामद किया गया।जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।चिल्ला थाना प्रभारी मोनी निषाद ने बताया कि चौकिंग के दौरान बाइक से अवैध गांजे का परिवहन कर रहे युवक को पकड़ा गया जिसने अपना नाम फक्करूद्दीन उर्फ फक्कू पुत्र अकरम उम्र 26 साल निवासी गुगौली थाना चिल्ला बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक के पास में एक मोबाइल भी बरामद किया गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी पूर्व में भी कई अपराधों में शामिल रहा है।जिनके मुकदमे चिल्ला थाना में दर्ज भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *