एटीएम से निकाले गये 75 सौ रुपये बरामद
बांदा । पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के द्वारा अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने को लेकर गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत एटीएम बदलकर टप्पेबाजी करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । सिविल लाइन के रहने वाले बद्री विशाल गुप्ता पुत्र दादूराम गुप्ता की जीआईसी कालेज के सामने एटीएम से रुपये निकालते समय अज्ञात व्यक्ति द्वारा एटीएम बदलकर टप्पेबाजी कर उनके खाते से 17 हजार 5 सौ रुपये निकाल लिये गये जिसके तहत मुकदमा किया गया था जिसकी की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे । जिसमे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाये गये सीसीटीवी कैमरे की मदद से अभियुक्त की पहचान करते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को किरन कॉलेज चौराहा से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से टप्पेबाजी कर एटीएम से निकाले गये रुपये बरामद हुए है । शेष रुपये व एटीएम के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि उसने एटीएम को नदी में फेक दिया तथा शेष रुपये उसने खर्च करदिये । वही गिरफ्तार किये गये त्रिभुवन नामदेव पुत्र छोटेलाल निवासी गयोडी थाना खन्ना जनपद महोबा चौकी प्रभारी बलखण्डीनाका सुखराम सिंह और अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे ।