वाराणसी। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में 21 नवंबर को राजकीय बालिका इंटर कालेज मलदहिया में जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रतिभाग करने के ईच्छुक युवा कलाकार पहले ही पंजीकरण करा लें। कार्यक्रम के मानक निर्धारित किए गए हैं जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता/युवा उत्सव में प्रतिभागी कलाकार को प्रतिभाग कराकर उनकी प्रतिभा को आगे बढ़ने का अवसर सुलभ हो सके, इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु युवा उत्सव का आयोजन विधा-लोकनृत्य (समूह), लोकनृत्य (व्यक्तिगत/एकल), लोकगीत (समूह) लोकगीत (व्यक्तिगत/एकल) कहानी लेखन, पोस्टर बनाना भाषण एवं फोटोग्राफी आदि विधाओं में कराया जाएगा। राष्ट्रीय युवा उत्सव-2024 के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा समस्त राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों को एक थीम आवंटित किया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य को “एक भारत श्रेष्ठ भारत’ थीम आवंटित है। उक्त थीम के दृष्टिगत जनपदीय युवा उत्सव का आयोजन कराया जाएगा कार्यक्रम/प्रतियोगिता में जनपद के समस्त विकास खण्डों से प्रतिभागी कलाकार तथा जनपद के समस्त विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, शासकीय एवं अद्धशासकीय शिक्षण संस्थानों तथा निजी संस्थानों से भी निपुण कलाकार प्रतिभाग कर सकते हैं। कलाकारों की आयु 12 जनवरी, 2024 को 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी अनिवार्य है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों के पात्रता एवं शर्तो में लोकनृत्य (समहू) प्रति टीम प्रतिभागियों की अधिकतम संख्या 10 होगी। टीम में सभी लड़के, लड़कियां या दोनों का मिश्रण शामिल हो सकता हैं नृत्य या तो आदिम या लोकनृत्य (भारतीय शैली) हो सकता है। वैले की अनुमति नहीं है। नृत्य की अवधि 15 मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके तहत पहले से रिकार्ड किये गये संगीत (टेप, कैसेट आदि) की अनुमति नहीं होगी। लोकनृत्य (व्यक्तिगत/एकल)– नृत्य या तो आदिम या लोकनृत्य (भारतीय शैली) हो सकता है। नृत्य की अवधि 7 मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके तहत पहले से रिकार्ड किये गये संगीत (टेप, कैसेट आदि) की अनुमति नहीं होगी। लोकगीत (समहू)-प्रति टीम प्रतिभागियों की अधिकतम संख्या 10 होगी लोकगीत भारतीय गीतों से लिया जाना चाहिए जो किसी भी क्षेत्रीय भाषा में हो सकते है। कोई भी फिल्मी गाना प्रस्तुत नहीं किया जाना चाहिए। लोकगीत के लिए अधिकतम 7 मिनट है। गानों के मिश्रण की अनुमति नहीं है। लोकगीत (व्यक्तिगत / एकल) प्रतिभागितयों की संख्या 1 होगी। लोकगीत भारतीय गीतों से लिया जाना चाहिए, जो किसी भी क्षेत्रीय भाषा में हो सकते है बताया कि कोई भी फिल्मी गाना प्रस्तुत नहीं किया जाना चाहिए। लोकगीत के लिए अधिकतम 7 मिनट है। गानों के मिश्रण की अनुमति नहीं है। कहानी लेखन-कहानी लेखन के लिए अधिकतम समय 60 मिनट एवं शब्द सीमा 1000 शब्दों से अधिक नहीं होनी चाहिए। कहानी में आपत्तिजनक स्पष्ट या अनुचित सामग्री नहीं होनी चाहिए, इसमें किसी जाति/पंथ/धर्म/रंग/नस्ल को ठेस नहीं पहुचनी चाहिए पोस्टर बनाना – पोस्टर निर्माण हेतु अधिकतम समय सीमा 90 मिनट होगी। पोस्टर ए3 साइज यानी 11.7 X 16.5 इंच पर बनाना होगा। साथ ही पोस्टर निर्माण हेतु आवश्यक सामग्री स्वयं साथ लेकर आना अनिवार्य है। पोस्टर किसी विशेष संगठन या किसी ब्रांड नाम का प्रतिनिधित्व नहीं करना चाहिए। प्रतियोगिता में अपना पोस्टर जमा करने वाले युवाओं को 20-30 शब्दों में पोस्टर का कैप्शन लिखना होगा। भाषण-प्रत्येक प्रतिभागी को प्रस्तुति हेतु अधिकतम 3 मिनट का समय दिया जायेगा। भाषा केवल हिन्दी या अंग्रेजी होगी। निर्णय भाषा की स्पष्टता प्रवाह चयनित विषय की प्रासंगिता, शब्दों और वाक्यों की पुनरावृत्ति न होना, आत्मविश्वास विषय के बारे में जागरूकता आदि पर आधारित होगा फोटोग्राफी प्रत्येक युवा दो प्रविष्टियां अर्थात दो तस्वीरें इलेक्ट्रानिक मांड में जमा कर सकता है। प्रगतिशील भारत, आत्मनिर्भर भारत, योग/खेल फिटनेस के लिए शारीरिक गतिविधि, प्रकृति दृष्य में से निर्णय किये जाने वाले एक विषय पर विचार किया जा सकता है। प्रतियोगिता में अपना फोटो जमा करने वाले युवाओं को 20-30 शब्दों में फोटो का कैप्शन लिखना होगा।