पैलानी/बंादा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने थाना जसपुरा क्षेत्र के ग्राम अमारा में नई पुलिस चौकी का शिलान्यास किया गया।थाना जसपुरा क्षेत्र का ग्राम थाना जसपुरा से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है जिससे यहां और इसके आस-पास के गांव के लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है जिसको देखते हुए क्षेत्राधिकारी सदर अंबुजा त्रिवेदी,प्रभारी निरीक्षक जसपुरा राकेश सरोज व ग्राम प्रधान अमारा अशोक कुमार विश्वकर्मा की पहल पर पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल के द्वारा ग्राम अमारा में नई पुलिस चौकी का शिलान्यास किया गया । पुलिस अधीक्षक के द्वारा कहा गया कि आज से चौकी पर स्थायी तौर पर पुलिसकर्मियों की नियुक्ति कर दी जायेगी तथा जल्द ही चौकी का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जायेगा । बता दें कि अमारा चौकी के निर्माण से ग्राम अमारा, बरेहटा, शिवरामपुर, गडरिया, गौरीकला सहित कुल 30 मजरों को लाभ प्राप्त होगा । स्थायी चौकी के निर्णाण से यहां के लोगों को थाना जाने की जरुरत नहीं होगी जिससे उनके धन व समय की बचत होगी साथ अपराध एवं अपराधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी और स्थानीय लोगों में सुरक्षा का भाव भी बढ़ेगा।