क्रासरःमहिला गंभीर रूप से घायल
बबेरू/बांदा। बबेरू कस्बे के अतर्रा रोड डाकघर के पास पैदल जा रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से घायल परिजनो ने अस्पताल भर्ती कराया है।
बबेरू कस्बे के अतर्रा रोड नेता नगर की रहने वाली महिला, तुलसा देवी पत्नी साधु प्रसाद उम्र करीब 60 वर्ष, यह पैदल सड़क के किनारे अपने घर जा रही थी। तभी बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे तुलसा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई, जैसे ही राहगीर में देखा तो परिजनों को सूचना दिया, मौके पर पहुंचे परिजनों के द्वारा बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।