-बदौसा रेलवे स्टेशन में मेल गाड़ियों का ठहराव न होने से आक्रोश
बदौसा/बांदा। ब्रिटिश हुकूमत की तहसील रही बदौसा कस्बे के लोगों ने बदौसा रेलवे स्टेशन पर मेल गाड़ियों के ठहराव समाप्त करने के विरोध में रेल रोको संघर्ष समिति की मांग पर रेल प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही न करने से आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित लोगों ने बदौसा में मेल गाड़ी रोको, टिकट बनाओ या बदौसा होकर न जाओ का नारा देते हुए आंदोलन का आगाज किया है। 21 नवंबर से आंदोलन किया जाएगा।
रेल रोको संघर्ष समिति बदौसा के अध्यक्ष श्यामाचरण बाजपेयी एवं उपाध्यक्ष हरीशंकर दुबे ने कहा मेल गाड़ी रोको, टिकट बनाओ या बदौसा होकर न जाओ। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि 21 नवम्बर से आन्दोलन का आगाज करेंगे। रेल प्रशासन एवं रेल मंत्रालय भारत सरकार सरकार अगर बदौसा क्षेत्र के 115 गावों तथा मध्य प्रदेश के एक दर्जन से भी अधिक गावों की पुकार नहीं सुनते तो वृहद आन्दोलन होगा। जरूरत पड़ी तो बदौसा में रेल का चक्का जाम भी किया जायेगा। रेल रोको संघर्ष समिति के अध्यक्ष श्री बाजपेयी कई दिनों से ई-रिक्सा में माईक से एलाउन्स कर रेल रोको आन्दोलन का ब्यापक प्रचार कर रहे हैं। जनता का जबर्दस्त समर्थन मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *