नरैनी/बांदा। गांव के तैनात सचिंव के द्वारा गरीब महिला को आवास योजना से वंचित किये जाने का कार्य किया गया। दोषी सचिंव के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
गिरवा थाना क्षेत्र के जजर गांव में तैनात सचिंव लवकुश कुमार द्वारा गांव की रहने वाली कुंता पत्नी राजू ने एसपी सहित न्यायालय को पत्र भेजकर बताया कि पीड़िता प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र है। वह अति गरीब महिला है किसी तरह मेहनत करके परिवार का पेट भरने का कार्य कर रहे हैं। गांव में तैनात सचिंव द्वारा घर आकर बताया गया कि उसका नाम आवास योजना सूची में 58 नम्बर में है। सभी जरूरी दस्तावेज ले गया। लेकिन उसके स्थान पर अन्य व्यक्ति की फ़ोटो लगाकर आवास योजना के तहत आवंटित धनराशि 1 लाख 20 हजार रुपये हड़पे जाने का कार्य किया। शिकायतकर्ता ने गिरवा थानां सहित पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र दिया, लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर आरोपी सचिंव लवकुश कुमार के द्वारा किये गए गंभीर अपराध पर दोषी मानते हुए थाना पुलिस को कार्यवाही का आदेश दिया गया। थाना पुलिस ने सचिंव के विरुद्ध धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया है।