जसपुरा/बाँदा। थाना जसपुरा के अंतर्गत नाँदादेव मजरा मथुरापुरी का निवासी शिवदास पुत्र चुनुबाद 55 वर्ष आज सुबह 6 बजे अपने घर से अपने खेत मे पानी लगाने गया था कि समय करीब एक बजे दिन में अचानक काला सर्प ने डस लिया जिस से खेत मे ही बेहोश होकर गिर पड़ा उसी बीच पत्नी क्योंली जब खाना लेकर खेत पहुची तो पति किसान शिवदास बेहोश पड़ा था कि पत्नी ने रतीराम पुत्र को सूचना दी वही सी एच सी जसपुरा में लाते ही मृत्यु हो चुकी थी जिसकी सूचना थाना जसपुरा को दी गई पुलिस ने मृतका का पंचनामा भर कर पी एम के लिए बाँदा भेज दी है वही मृतका का पुत्र रतीराम ने बताया कि मृतका के दो पुत्र एव एक पुत्री है जिनमे से रतीराम एव गोमती की सादी हो चुकी हैं छोटा पुत्र रामकिशुन अविवाहित है उन्होंने बताया कि मृतका के नाम ढाई बीघा जमीन है जो मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था परिवार के मुखिया की मृत्यु हो जाने से परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है ।थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतका की मृत्यु सर्प काटने से हुई है जिसकी डेड बाडी पंचनामा भर कर पी एम के लिये बाँदा भेज दिया गया है।