वाराणसी। केंद्रीय खाद्य व वितरण मंत्री अश्वनी चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान करना मतलब काशी की जनता का अपमान करना है। राहुल गांधी को बाबा विश्वनाथ व काशी के लोगों का श्राप लगेगा। उन्हें भारत की संस्कृति को अपनाने में सात जन्म लगेंगे। ऊपर से जनेऊ पहन लेने और मंदिर में जाकर नाटक करने वाले नकली लोगों से देश नहीं चलेगा। केंद्रीय मंत्री निजी कार्यक्रम में भाग लेने वाराणसी पहुंचे थे अधिकतम जीवन बीमा ₹841/माह* की दर से ₹1 करोड़ टर्म प्लान से अपने परिवार को सुरक्षित करें! *नियम एवं शर्तें लागू प्रतिक्रिया प्राप्त करें यह भी पढ़ें- राजशरण रॉयल :कार्यकर्ता से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का एस उन्होंने यूपी में हलाल उत्पादों पर रोक की सराहना की। कहा कि देश के लोग शाकाहारी हो जाएंगे तो हलाल उत्पादों का बैंडबाजा बज जाएगा। दुनिया भारत की संस्कृति व व्यवहार को अपना रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर राहुल गांधी के बयान पर कटाक्ष किया उन्होंने कहा कि जो संस्कृति के असली पोषक हैं, उनके व्यवहार, उनके विचार, उनके बोलने का ढंग सुसंस्कृत होता है। इस प्रकार की भाषा का प्रयोग वही कर सकता है, जो इस संस्कृति से जुड़ा हुआ नहीं है। जो सनातन संस्कृति का अपमान करेगा, उसको भारत की जनता कभी भी स्वीकार नहीं करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *