वाराणसी। 27 नवंबर को काशी में होने वाले विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली के पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। देव दीपावली पर होने वाले आयोजन और मां गंगा की होने वाली नित्य संध्या आरती को भव्य और दिव्य रूप देने को लेकर आयोजक जुटे हुए है। काशी में जहां एक तरफ देव दीपावली पर 12 लाख दीपों से गंगा घाट सजाया जाएगा, तो वही मां गंगा की आरती 21 अर्चकों (ब्राह्मणों) के साथ 42 कन्याओं के द्वारा संपन्न होगा काशी में मां गंगा की विश्व प्रसिद्ध आरती करवाने वाली गंगोत्री सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष किशोरी रमण दुबे एवं सचिव पण्डित दिनेश शंकर दुबे ने बताया कि आगामी 27 नवम्बर को भव्य देव दीपावली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमे 42 कन्या रिद्धि – सिद्दी के रूप में रहेंगी, जबकि 21 ब्राम्हणों के द्वारा भव्य आरती की जाएगी वही देव दीपावली पर गंगा तट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सभी 84 घाट को दीपो से सजाया जाएगा। जो देव दीपावली पर आकर्षण का केंद्र होंगे। वही आयोजको की माने तो लाखो की भीड़ को देखते हुए पूरी व्यवस्था समिति द्वारा व प्रशासन द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *