वाराणसी। रामनगर थाना अंतर्गत एक अपार्टमेंट में एक युवक ने परिचय पूछने पर सिक्योरिटी गार्ड को अभद्र तरीके से धौंस दिखाते हुए थप्पड़ मार दिया। इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है।
घटना रामनगर के रोमा अपार्टमेंट की बताई जा रही है। जहां सोमवार देर रात अपार्टमेंट में एक युवक पर कुछ शक होने पर सिक्योरिटी गार्ड ने उससे परिचय पूछा। जिसके बाद युवक ने रौब दिखाते हुए गाली गलौज देते हुए गार्ड को थप्पड़ जड़ दिया। विडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लेते हुए रामनगर थाने में एफआईआर दर्ज किया है। डीसीपी काशी जोन के ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई।
बता दें कि रोमा अपार्टमेंट में पिछले दिनों डॉक्टर के पैसे चोरी होने पर काफी बवाल हुआ था। जिसके बाद यहां सिक्योरिटी सख्त की गई थी। अब इस घटना का विडियो वायरल होने पर लोग बस दबी जुबान से यही कह रहे हैं कि यहां के लोगों को सख्ती शायद पसंद नहीं आ रही है।