रायबरेली 14 दिसंबर 2023
उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कृषि उत्पादन मंडी समिति का औचक निरीक्षण कर मंडी की कार्यशैली तथा साफ सफाई व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके पश्चात सब्जी मंडी व गल्ला मंडी में उपस्थित किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याओं व शिकायतों को सुना और उसके जल्द से जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। साथ ही किसान भाईयों की सभी जरूरी व्यवस्थाओं एवं अनाजो की समुचित सुरक्षा के लिए टीन शेड एवं मंडी परिषद में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत उद्यान मंत्री मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम स्थल संताव में शामिल हुए। जहां पर उन्होंने नव वैवाहिक जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
————–00000————–