रायबरेली, 15 दिसम्बर 2023

प्रमुख सचिव, पिछड़ा वर्ग कल्याण लखनऊ द्वारा छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत आनलाइन आवेदनो की स्थिति तथा आनलाइन आवेदनो में आने वाली समस्याओ के निराकरण हेतु समस्त शिक्षण संस्थानो की कार्यशाला जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित करते हुए बैठक का कार्यवृत्त उपलब्ध कराने के निर्देश प्राप्त है।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस अनुपालन में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव के निर्देशानुसार 16 दिसम्बर 2023 को अपरान्ह 02 बजे डलमऊ तहसील सभागार में तहसील डलमऊ क्षेत्रान्तर्गत स्थित समस्त उ0मा0वि0, इण्टर कालेज, महाविद्यालय एवं अन्य उच्च शैक्षिक संस्थानो के प्राचार्य/प्रधानाचार्यो एवं संस्था के नोडल अधिकारियो की छात्रवृत्ति से सम्बन्धित कार्यशाला का आयोजन किया गया है। तहसील डलमऊ क्षेत्रान्तर्गत स्थित समस्त शैक्षिक संस्थाओ के प्रधानाचार्य/प्राचार्य एवं संस्था के नोडल अधिकारी उक्त कार्यशाला में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *