वाराणसी। जनपद के पुलिस कमिश्नरेट वरुणा जोन में गुरुवार की शाम चार उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया गया। उपनिरीक्षक शैलेश प्रताप सिंह को सारनाथ थाना क्षेत्र के आशापुर चौकी प्रभारी पद से स्थानांतरित कर लालपुर पांडेयपुर थाने भेजा गया।
उपनिरीक्षक कुमार गौरव सिंह को लोहता थाना क्षेत्र के अकीलवा चौकी प्रभारी पद से स्थानांतरित कर सारनाथ थाने के आशापुर चौकी का प्रभार दिया गया। इसे साथ ही उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार को चौबेपुर थाने से स्थानांतरित कर शिवपुर थाना के काशीराम आवास चौकी का प्रभार दिया गया।
वही चौबेपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर चौकी प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह को स्थानांतरित कर रोहनिया थाना क्षेत्र के गंगापुर चौकी प्रभारी बनाया गया।