जसपुरा/बाँदा। कस्बा तिराहा में पीडब्ल्यूडी के द्वारा जसपुरा कस्बे में बनाई गई बाँदा- हमीरपुर रोड के किनारे बनी नाली जाम हो गई है। जिस से कस्बा तिराहा में गन्दा पानी रोड से बह रहा है और उसी रोड़ से सैकड़ो वाहन प्रतिदिन गुजरते है जिस से बड़े बड़े गढ्ढे हो गये है । उन में से गन्दा पानी व कचड़ा भरा है। उन्ही गड्ढो से गुजरने वाले वाहनों से लोगों के ऊपर छीटा पड़ते है तथा उन गढ्ढो से स्कूली बच्चे भी निकल कर स्कूल जाते हैं और कीचड़ में गिरते भी है इसी तिराहे से गड़रिया,बरेहटा, अमारा, कुटीडेरा,गौरीकला,पडोहरा, मड़ौली, लगभग बारह मजरे इस रोड से वाहन तथा सैकड़ो लोगो का आवागमन रहता है शासन प्रशासन इस पर ध्यान नही दे रहा है । सीरजध्वज तिवारी ,वेदप्रकाश द्विवेदी , पप्पू सिंह सीमेंट स्टोर व तिराहे के दुकानदारों आदि ने बताया कि पीडब्लूडी द्वारा बाँदा हमीरपुर रोड़ कस्बा जसपुरा में दोनों तरफ नाला दो वर्ष पूर्व कस्बा जसपुरा में बनाये गये थे परन्तु आर पार दोनो तरफ पानी निकास व कवर्ड नाला नही बनाया गया है जिस से नाली पूरी तरह गन्दे कचड़े से भर गई है और गन्दे पानी का भराव नाला में जमा हुआ है जिस से गन्दा पानी व कचड़ा कस्बा तिराहा में गन्दगी का अंबार जमा हुआ है। जिस से गन्दगी के कारण मच्छरो का प्रकोप बढ़ा हुआ है। नालों में पन्नी भरी हुई है। इस तरह से कस्बा तिराहा के दुकानदार व डगरोही तथा ग्रामीण लोगो ने नाला दुरस्त कराने व आर पार पानी की निकासी कबर्ड नाला तथा साफ सफाई आदि कराने की शासन व प्रशासन से गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *