बांदा। जिला कार्यक्रम इकाई कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक प्रदीप अग्निहोत्री ने बताया कि सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के प्रत्येक विकास खंड स्तर में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। बताया कि 3 जनवरी को विकास खंड परिसर बिसंडा, 6 जनवरी को बबेरू विकास खंड परिसर, 9 जनवरी को कमासिन विकास खंड परिसर, 12 जनवरी को विकास खंड परिसर नरैनी, 18 जनवरी को विकास खंड परिसर जसपुरा, 22 जनवरी को विकास खंड परिसर महुआ, 27 जनवरी को विकास खंड परिसर तिंदवारी, 29 जनवरी को राजकीय आईटीआई परिसर बांदा में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *