बबेरू/बांदा। बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली पुलिस के द्वारा प्रेमिका व उसके एक वर्षीय पुत्र की हत्या करने वाले प्रेमी व एक अन्य साथी को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करने के बाद दोनों अभियुक्त के ऊपर हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदौली गांव का रहने वाले बुद्धराज की पत्नी संगीता उम्र करीब 30 वर्ष इसका पड़ोस के ही रहने वाले धर्मेंद्र कुमार के साथ अवैध संबंध थे, बीते 18 नवंबर 2023 को अपने 1 वर्षीय पुत्र सुशांत को लेकर अपने प्रेमी के साथ रफू चक्कर हो गई थी, प्रेमी धर्मेंद्र कुमार ने अपने मामा के पुत्र अरविंद निवासी शाहपुर सानी थाना बदौसा के साथ मिलकर चित्रकूट जनपद के मडफा पहाड़ ले गए और वहां पर प्रेमिका संगीता देवी व उसका 1 वर्षीय पुत्र सुशांत की गला दबाकर हत्या कर दिया। दोनों की हत्या करने के बाद पास की ही झाड़ियां में जाकर शव को छुपा दिया। और हत्या करने के बाद अभियुक्त निर्भीक होकर घूम रहे थे। वहीं परिजनों के द्वारा बबेरू कोतवाली पर गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी, बीते गुरुवार को कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज तुषार श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस के जवानों के द्वारा रात्र में गस्त कर रहे थे, तभी मुखबिर की सूचना मिली कि संगीता को भगा कर ले जाने वाला धर्मेंद्र अपनी एक साथी के साथ गांव के हरदौली मोड पर कहीं जाने के लिए खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान धर्मेंद्र ने बताया कि संगीता के साथ मेरे अवैध संबंध थे, लेकिन वह मुझसे शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। इसीलिए रास्ते से हटाने के लिए उसकी व उसके बेटे की हत्या की है। कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र और अरविंद के खिलाफ हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने के बाद जेल भेज दिया गया है।