वाराणसी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित शोध (NTA) परीक्षा का प्रश्नपत्र सिर्फ अंग्रेजी में प्रस्तावित किए जाने से बीएचयू छात्रों में आक्रोश है। छात्रों ने बीएचयू सिंह द्वार पर पुतला दहन कर विरोध जताया। आरोप लगाया कि ऐसा कर हिंदीभाषियों की अनदेखी की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा छात्रों ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की संयुक्त रूप से आयोजित शोध (NTA) प्रवेश परीक्षा में देश के प्रतिष्ठ केंद्रीय विश्वविद्यालय (BHU, JNU, DU, BBAU ) शामिल हैं। इसके प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र का माध्यम केवल और केवल अंग्रेजी प्रस्तावित कर हिंदी भाषी विद्यार्थियों की अनदेखी की गई है। हिंदी को नजरअंदाज करने का यह दुस्साहस देश के लिए हितकारी नहीं होगा छात्रों ने कहा कि हिंदी हमारे देश की प्राण प्रतिष्ठा है। हिंदी भाषा का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा। देश की भावना को संबल प्रदान करते हुए इस निर्णय का हम सभी विरोध कर रहे हैं। विरोध-प्रदर्शन और पुतला दहन में मुख्य रूप से अभिषेक सिंह, वैभव तिवारी, अवनिंद्र राय, सत्यवीर, उत्कर्ष, राघवेंद्र राय, पतंजलि, शुभम, सुबोध आदि छात्र उपस्थित रहे।