बांदा। सोमवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाँदा के समाजशास्त्र विभाग के अंतर्गत विभागाध्यक्ष डॉक्टर सबीहा रहमानी एवं डॉक्टर संदीप सामंत सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र के दिशा-निर्देशन में वृद्धजन की समस्याओं का समाजशास्त्रीय अध्ययन विषय पर एक सामाजिक सर्वेक्षण किया गया । वृद्धाश्रम नरैनी रोड बाँदा में जाकर एम. ए. प्रथम सेमेस्टर समाजशास्त्र की छात्राओं ने सर्वेक्षण कार्य को पूर्ण किया । बांदा के इस वृद्धजन आश्रम में लगभग 105 महिला/पुरुष जिनकी आयु 60 वर्ष से लेकर 100 वर्ष भी थी । अधिकांश वृद्धजन बाँदा जनपद के आसपास के गांवों के निवासी है । सर्वेक्षण के दौरान जिन प्रमुख बिंदुओं को दृष्टिगत रखते हुए वृद्धजनों से बातचीत की गई वह परम्परागत और आधुनिकीकरण, सामाजिक-आर्थिक जीवन के विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया । सबसे मुख्य समस्या निर्धनता और पीढ़ी संघर्ष उभर कर सामने आयी । इस अवसर पर चिराग़फाउंडेशन की ओर से समस्त वृद्धजनों को शाल पहना कर सम्मानित किया गया तथा समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉक्टर सबीहा रहमानी और डॉक्टर संदीप सामंत सिंह की ओर से खाद्य सामग्री वितरित की गई । इस अवसर पर प्रभारी वृद्धाश्रम डॉक्टर श्याम किशोर सिंह एवं अन्य लोग भी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *