रायबरेली, 09 जनवरी 2024

उप कृषि निदेशक रायबरेली विनोद कुमार ने बताया है कि कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं में कृषि यंत्रों का वितरण पूर्व में ‘‘पहले आओ पहले पाओं’’ के आधार पर किया जाता था। शासन द्वारा इस व्यवस्था को बदल दिया गया है और अब किसानों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जाना है। जिसके लिए 11 जनवरी 2024 से 12 जनवरी 2024 तक 10000 रुपये से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों के चयन के लिए किसानों द्वारा 30 नवम्बर 2023 से 14 दिसम्बर 2023 तक जनपद के समस्त विकास खंडों के कृषकों द्वारा बुकिंग की गई है। उन्होंने बताया है कि जिन यंत्रों के लक्ष्य से अधिक किसानों द्वारा बुकिंग की गई है उनमें चयन के लिए 11 जनवरी 2024 को प्रातः 10ः00 बजे से विकास भवन स्थिति महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में नीलामी समिति के सदस्यों के द्वारा ई-लाटरी कराई जायेगी। उन्होंने बताया है कि ई-लाटरी यदि 11 जनवरी 2024 को पूर्ण नहीं हो पाती है तो 12 जनवरी 2024 को पुनः 10ः00 बजे ई-लाटरी का कार्य समाप्ति तक कराई जायेगी।

इस लॉटरी की प्रक्रिया में बुकिंग करने वाले किसानों को भी ई-लाटरी के समय उपस्थित रहना है। समस्त ऐसे कृषकों को सूचित किया जाता है कि उन्होंने यदि किसी भी यंत्र की बुकिंग 30 नवम्बर 2023 से 14 दिसम्बर 2023 तक की अवधि में की गई है तो वे समस्त कृषक 11 जनवरी 2024 को प्रातः 10ः00 बजे ई-लाटरी के समय विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में उनके लिए बने प्रकोष्ठ में उपस्थित रहने के लिए आमंत्रित किये जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *