वाराणसी। सावन मास में काशी के मंदिरों में भक्तों का रेला उमड़ रहा है। दशाश्वमेध स्थित देव गुरु बृहस्पति मंदिर में भक्तों ने दर्शन-पूजन और जलाभिषेक किया। सावन मास में दर्शन-पूजन से विशेष लाभ मिलता है। इसलिए भोर से ही भक्तों की कतार लगी रही मंदिर के पुजारी अजय गिरी व संतोष गिरी ने बताया कि सुबह ही देवगुरु की भव्य आरती व विधिविधान से पूजा-आराधना की गई। वाद्ययंत्रों की धुन पर आरती संपन्न कराई गई। बाबा को विविध प्रकार के मिष्ठान व फल का भोग लगाया गया बताया कि भोर से ही दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लाइन लग गई। भक्तों ने बाबा का विधिविधान से दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। सावन मास में बाबा के दर्शन-पूजन का विशेष महत्व होता है। भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 15 अगस्त को बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। बाबा सपरिवार पालना पर जलविहार करेंगे।