पुलिस ने शाव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
नरैनी/बांदा। कस्बे की तरफ बाइक में साथ बैठकर आ रहे दो लोगो को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।एक ब्यक्ति कि मौके पर ही मौत हो गयी साथ मे सवार अधेड़ की अस्पताल लाते रास्ते मे दम तोड़ दिया।मौके पर सूचना पाकर पहुची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल की पड़ताल की।दोनो मृतक हुए ब्यक्तियों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार की सुबह गुढ़ा अंश रमपुरवा निवासी 68 वर्षीय जगत देव निषाद रिश्ते में नाती कल्लू पुत्र भिंज्जु के साथ बाइक में एक साथ सवार होकर कस्बे बाजार करने आ रहे थे।कस्बे के नजदीक बजरंग चैराहे के पास डिवाइडर से मुड़ते ही पीछे से चले आ रहे अनियंत्रित वाहन दोनों को रौंदते हुए भाग खड़ा हुआ।बाइक चला रहे नौगवां अंश केवटरा निवासी कल्लू 20 वर्षीय पुत्र भिंज्जु की मौके पर ही मौत हो गयी।सुनसान जगह होने के कारण कोई भी वाहन को नही देख पाया।सूचना मिलते ही मौके पर पहुचे कोतवाली निरीक्षक अनिल सैनी उपनिरीक्षक इंदल यादव ने घायल अवस्था मे पड़े जगत देव निषाद को तुरंत अस्पताल भेजा लेकिन उसने भी रास्ते मे दम तोड़ दी।जब सड़क हादसे के घटना की सूचना म्रतक के परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया।अस्पताल परिसर के बाहर एक साथ दो शवो को देख परिजन बदहवास हो गए।कोतवाली पुलिस म्रतक हुए लोगो के परिजनों को ढांढस बधाये जाने का कार्य करते रहे।दोनों शवों को एक साथ कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *