बबेरू/बांदा। बबेरू के मुरवल गांव के पास दो बाइकों की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बबेरू सीएचसी से जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार अतर्रा कस्बे का रहने वाला राजकुमार पुत्र राम प्रसाद उम्र करीब 54 वर्ष यह आज बुधवार को अपने लड़की की शादी का कार्ड वितरण करने के लिए बाइक द्वारा जा रहा था। तभी मुरवल गांव के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो परिजनों को सूचना दिया। और 108 एंबुलेंस की मदद से बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। परिजनों के द्वारा 108 में एंबुलेंस की मदद से इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *