गिरवां थाना पुलिस ने मिली बड़ी सफलता
बांदा। हार-जीत की बाजी लगाकर जुआं खेलने वाले 12 अभियुक्तों को थाना गिरवां पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 52 अदद् ताश के पत्ते व मालफड़ व जामा तलाशी के 60 हजार रुपये बरामद हुए है।
जानकरी के अनुसार पुलिस अधीक्षक बांदा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा जुआं जैसे अपराधों पर रोकथाम लगाये जाने हेतु की जा रही कार्यवाहियों के क्रम में देर रात्रि गस्त एवं चेकिंग के दौरान थाना गिरवां पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर थाना गिरवां क्षेत्र के ग्राम महावीरन पुरवा से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआं खेलते हुए 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से 52 अदद् ताश के पत्ते, मालफड़ व जामा तलाशी के 60000 रुपये, 09 अदद् मोबाइल फोन व 05 मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं ।
गिरफ्तार अभियुक्तों में सुरेश पुत्र चुन्नी लाल गुप्ता निवासी दुर्गा बाजार बनैवरा थाना कोतवाली नगर,नन्दपाल कुशवाहा पुत्र हनुमान कुशवाहा निवासी बवछा कोतवाली नगर, राजकरन यादव पुत्र छोटा यादव निवासी बवछा थाना कोतवाली नगर, मुन्ना राजपूत पुत्र छक्की लाल निवासी जमुनी पुरवा थाना कोतवाली ,ओमप्रकाश शुक्ला पुत्र देवीदयाल निवासी परशुराम तालाब थाना कोतवाली नगर,सुनील कुमार सोनकर पुत्र किकाराम सोनकर ,अनूप रैकवार पुत्र नन्दलाल रैकवार निवासी मुछियाना थाना कोतवाली ,महफुज पुत्र महमूद निवासी मर्दननाका थाना कोतवाली नगर,अजीज उर्फ शिबू मंसूरी पुत्र फकीर मंसूरी निवासी खुटला मोहल्ला थाना कोतवाली ,जुम्मन शेख मंसूरी पुत्र जहीर निवासी खुटला मोहल्ला थाना कोतवाली नगर, शिवकुमार कुशवाहा पुत्र केदार प्रसाद निवासी खुरहण्ड रेलवे स्टेशन थाना गिरवां व नाथूराम उर्फ राजकिशोर अवस्थी पुत्र घूरेलाल अवस्थी निवासी महुआं थाना गिरवां शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *