प्रसिद्ध साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट ने दी जानकारियां
बांदा। शासन द्वारा जारी आदेशों निर्देशों के अनुपालन में पुलिस उप-महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र अजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल के कुशल निर्देशन में आज प्रसिद्ध साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट डा. रक्षित टण्डन द्वारा राजकीय मेडिकल कालेज बांदा में साइबर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें साइबर क्राइम से बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराते हुए ओ.टी.पी. किसी व्यक्ति को साझा न करने, अनजान वीडियो कॉल रिसीव न करने, लॉटरी/ईनाम के कॉल, मैसेज के फ्राड होने की सम्भावना होने, अनजान व्यक्ति को यूपीआई पिन न बताने, किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन शेयरिंग एप जैसे एनी डेस्क, क्वीक सपोर्ट, टीमव्यूवर, स्क्रीन मिरर आदि अपने फोन में कभी भी इंस्टाल न करें। सोशल नेटवर्किग साइट पर होने वाले फ्राड की जानकारी दी तथा साइबर अपराध से तत्काल सुरक्षा व शिकायत दर्ज के लिए साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही साइबर फ्राड होने पर आनलाइन शिकायत दर्ज करने हेतु गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदान की गयी वेवसाइट की भी जानकारी दी गयी तथा साइबर क्राइम से बचाव हेतु मुख्यालय द्वारा उपलब्ध करायें गये दिशा निर्देशों के अनुसार भी जागरुकता को प्रचारित किया गया । थाने पर आये जनसामान्य को तत्काल शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया एवं जनपद में स्थित साइबर क्राइम थाना व समस्त थाना स्तर पर बने साइबर हेस्प डेस्क पर तुरन्त सम्पर्क कर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गयी । समस्त प्रकार के साइबर अपराध व उनसे बचाव के तरीकों से अवगत कराया गया व बताया गया कि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म का सुरक्षित व सावधानी पूर्वक उपयोग करें व किसी के बहकावें में न आकर अपनी फोटो व गोपनीय जानकारी कभी अनजान व्यक्ति से साझा न करें तथा किसी भी तरीके के साइबर अपराध होने पर तत्काल नजदीकी थाने के साइबर हेल्प डेस्क/महिला हेल्प डेस्क पर सम्पर्क कर शिकायत दर्ज करायें । प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मी आम जनमानस को साइबर अपराधों के विषय में जागरुक करने के साथ-साथ साइबर अपराधों में लगाम लगाये जाने के लिए कार्य करेंगे ।