बांदा।बुंदेलखंड के बांदा जनपद में प्राकृतिक खेती पर काम कर रही संस्था श्रमिक भारती और गिव के संयुक्त तत्वावधान में बड़ोखर खुर्द ब्लाक परिसर में गरीब किसानों को कंबल वितरित किए गए।
श्रमिक भारती के प्रोजेक्ट मैनेजर रविंद्र द्विवेदी ने कहा कि संस्था द्वारा सीएफएलआई के सहयोग से बड़ोखर खुर्द ब्लाक के 10 गांवों में महिला किसानों के साथ जैविक खेती पर काम किया जा रहा है। इन गांवों में 30 मॉडल फार्म विकसित किए जा रहे हैं। इसके अलावा नाबार्ड के सहयोग से बड़ोखर खुर्द ब्लाक में बामदेव फार्मर, बिसंडा ब्लाक में किसान बोधगम्य फार्मर और महुआ ब्लाक में रनगढ़ फार्मर के नाम से किसान उत्पादक संगठन संचालित किए जा रहे हैं। तीन ब्लाकों में गरीब व असहाय लोगों को गिव संस्था के सहयोग से 100 कंबल बांटे गए। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से समुदाय में इस प्रकार का सहयोग जारी रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान श्रमिक भारती के सुबीर प्रधान (दिल्ली), सीबीबीओ रामकरन यादव, केके निगम, सत्य प्रकाश, सीएफएलआई प्रोग्राम कोआर्डिनेटर इमरान अली, सीईओ मनोज यादव (बामदेव), रोहित श्रीवास्तव (किसान बोधगम्य) व अर्चना देवी (रनगढ़), आरूषी, कुबेर सिंह, पूनम त्रिवेदी, वेद प्रकाश सहित कुलकुम्हारी, कतरावल, भरखरी, डिंगवाही, बड़ोखर, तिंदवारा व जमुनीपुर के किसान व गरीब उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *