अतर्रा/बांदा। मकर संक्रांति पर कस्बे के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गौरा बाबा धाम मैं श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा के दरबार में पूजा अर्चना कर खिचड़ी दान कर आयोजित खिचड़ी भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुन्य लाभ अर्जित किया। पीर साहब तक भक्तों के दर्शन के लिए भारी भीड़ देखने को मिली सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना पुलिस मौजूद रही।
सोमवार को मकर संक्रांति के पर्व पर सुबह से ही नगर हुआ ग्रामीण के लोगों का सैकड़ो की संख्या में कस्बे की प्रसिद्ध स्थल गौरा बाबा धाम में पूजा अर्चना के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ता दिखा एक और जहां लोगों ने पूजा अर्चना कर मंगल की कामना की वही परिसर में खिचड़ी दान कर गरीबों को पुन्य लाभ अर्जित किया वही मंदिर के महंत पुरुषोत्तम दास उर्फ मुन्ना भैया द्वारा आयोजित खिचड़ी भंडारे में हजारों से झलियों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण कर पूर्ण लाभ अर्जित किया खिचड़ी भंडारे के दौरान समाजसेवी सुरेश व्यास ब्रेव विज्ञान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी राजू तिवारी आज खिचड़ी व्यवस्था में जुटे रहे वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कस्बा इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रामू सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौजूद रहे थाना प्रभारी पंकज सिंह पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर के धार्मिक स्थलों में निरीक्षण करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *