Art Expression & Performance Design” के आयोजन का शुभारंभ दिन शनिवार, दिनांक 24 जनवरी 2024 को दृश्य कला संकाय की संकाय प्रमुख डॉ0 उत्तमा के कर-कमलों द्वारा किया गया। कार्यशाला समिति के संयोजक डॉ0 मनीष अरोड़ा एवं अन्य सदस्य डॉ0 शान्ति स्वरूप सिंहा, डॉ0 सुरेश चन्द्र जांगिड़ एवं डॉ0 राजीव मंडल आदि ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यशाला में हंगरी, नीदरलैंड, मिस्त्र, डेनमार्क, ब्राजील, संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको, नार्वे, इजराइल एवं यूनाइटेड किंगडम आदि कई देशों से लगभग 20 प्रतिष्ठित कलाकार सम्मिलित हुये।

इस अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन संकाय के संकाय प्रमुख डॉ0 उत्तमा द्वारा प्रातः 10ः00 बजे महामना पं0 मदन मोहन मालवीय जी की आवक्ष प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन करके किया गया। इसके बाद सभी विदेशी कलाकारों एवं संकाय सदस्यों ने दृश्य कला संकाय के सभी विभागों का भ्रमण करने के पश्चात् संकाय के व्याख्यान कक्ष-1 में अपने विषय-विशेष से संबंधित पॉवर प्वांइट का प्रस्तुतिकरण किया, इन कला विधाओं को कक्ष में उपस्थित सभी लोगों ने ध्यान पूर्वक आत्मसात् किया।

कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किये गये व्याख्यान में भारतीय एवं पाश्चात्य परिधानों के सांस्कृतिक व सामाजिक महत्व के बिन्दुओं पर वृहद परिचर्चा हुई। भारतीय व पाश्चात्य परिधानों के वर्तमान समय में हो रहे आधुनिक मिश्रण के कारण हो रहे परिवर्तनों की वस्तुस्थिति पर प्रकाश डाला। कर्नाटक प्रदेश के यक्षगान को पाश्चात्य संस्कृति से जोड़कर उसके बदलते हुये समकालीन स्वरूप की व्याख्या प्रस्तुत की। प्रो0 लोरा क्रो ने व्याख्यान के साथ चित्रों की प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि वस्त्र, पोशाक या परिधान मनुष्य की संस्कृति व समाज के पहचान के स्त्रोत है और यह स्पष्ट किया कि विभिन्न देश-प्रदेशों के वस्त्रों में विशिष्ट डिजायन पैटर्न के कारण ही उनकी पहचान है और इन सभी के निर्धारण में कलाकारों की मुख्य भूमिका होती है।

व्याख्यान कक्ष में संकाय के लगभग 500 छात्र-छात्राओं सहित संकाय के गैर-शिक्षण कर्मचारी मौजूद थे। सम्पूर्ण कार्यक्रम में अन्य शिक्षकगण डॉ0 आशीष कुमार गुप्ता, डॉ0 ब्रह्म स्वरूप, डॉ0 ललित मोहन सोनी, डॉ अमरेश कुमार, श्री के0 सुरेश कुमार, डॉ0 महेश सिंह, श्री मृगेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ0 राजीव मंडल, श्री विजय भगत, श्री साहेब राम टुडू आदि भी उपस्थित रहे। इस सारे कार्यक्रम में रंगोली, फोटोग्राफी, साज-सज्जा, पोस्टर डिजाइनिंग आदि में सुश्री साधना, सुश्री मोनाली, सुश्री निधि राजभर, सुश्री श्रेया, श्री आकाश वर्मा, श्री मुकेश प्रसाद, श्री राहुल शॉ, श्री शुभम कुमार चौहान, krishna Singh आदि का भी सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *