कांग्रेस के नवनियुक्त कोआर्डिनेटर का हुआ जोरदार स्वागत
बांदा। रविवार कोअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बांदा संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त क्वार्डिनेटर हर प्रसाद अग्निहोत्री आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मे आये जिनका जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एवं चित्रकूट जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल एड. द्वारा स्वागत किया गया। श्री अग्निहोत्री ने कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा हमारे सामने 2024 का संसदीय चुनाव एक चुनौती के रुप मे हैं। कांग्रेस पार्टी को अपने बहादुर कार्यकर्ताओं पर भरोसा है। हमें मुस्तैद रहना है चुनाव का दिलेरी एवं साहस के साथ सामना करना है और हम करेंगे । उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता गांवों से शहरों तक फैला हुआ है वो कांग्रेस की ओर देख रहा है। आमजन बदलाव चाहता है ।आज मजदूर और किसान बेहाल हैं और युवा बेरोजगार हैं । उनका साथ निभाना है ।बांदा अध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार लालू दुबे एवं चित्रकूट अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने श्री अग्निहोत्री को भरोसा दिलाया कि वह पूरी तरह चुनाव के लिए तैयार है। हमारे कार्यकर्ता चुनाव घोषणा के इन्तजार मे हैं। बैठक में बी.लाल, गजेन्द्र सिंह पटेल,पवनदेवी कोरी,मो.इदरीश, अफसाना बेगम, डा.के.पी.सेन, शिवबली सिंह, मुमताज अली,संतोष कुमार द्विवेदी, शिवाकांत मिश्रा, गेंदाप्रसाद, मो.निसार सिद्दीकी, अम्बिका प्रसाद, राजेश कुमार गुप्ता, राजबहादुर गुप्ता, सीताराम कमाण्डो, आदित्य कुमार सिंह ,सूरज बाजपेई,सत्यप्रकाश द्विवेदी, डा.संजय द्विवेदी, द्वारिकेश मण्डेला,अमित द्विवेदी, नत्थू सेन,वारिस अली,शोएब रिजवी,बल्देव वर्मा, वारिस अली,शब्बीर सौदागर,अशरफ उल्ला रम्पा भाई ,उमेश,धीरेन्द्र पटेल,सुकदेव गांधी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *