महाराणा प्रताप चौराहे की भव्य सजावट से राममय हुआ शहर
बांदा। अयोध्या में सम्पन्न हुए श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बांदा में भी भव्य तैयारियां की गईं। शहर को केसरियां झंडी, झंडों सहित बिजली की रोशनी से सजाया गया है, मंदिरों में की छटा देखते ही बन रही, कई मंदिरों में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए है, श्रीराम आएंगे भजन पर राम भक्त खुशियां मना रहे हैं पूरा शहर रामलाला की प्राण प्रतिष्ठा के चलते राममय है।
आपको बता दे कि शहर के मुख्य चौराहों में महाराणा प्रताप चौक, कालुकुवां, बाबूलाल चौराहा, महेश्वरी देवी चौक में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण बड़ी बड़ी एलईडी स्क्रीन द्वारा किया गया। वही चौक चौराहों पर लोग लाइव प्रसारण देखते हुए नजर आ रहे है वही शहर के महेश्वरी देवी मंदिर में पूरे मंदिर परिसर पर श्रीराम के चित्र लगाए गए है, सब्जी मंडी चौक पर राम भक्तों द्वारा हवन पूजन व भंडारे का आयोजन किया गया है, कालू कुआं के हनुमान मंदिर सहित आसपास के एक किलोमीटर के दायरे को केसरिया झंडी व झंडों सहित झालरों से सजाया गया है, रामायण पाठ, सुंदर कांड आदि के आयोजन किए जा रहे है।