बांदा। बाइक से गांव जाते समय रास्ते में गिर कर युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के कुलकुम्हारी गांव निवासी सोनू यादव (28)पुत्र शिवमूरत सोमवार की शाम बाइक से गांव जा रहा था। तभी ब्रेकर पड़ जाने से वह बाइक से उछल कर नीचे जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरो ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।