बांदा। शहर कोवतवाली क्षेत्र सहित दो स्थनांे पर घरेलु विवाद के चलते दो युवकों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। आनन-फानन मंे जानकारी होने पर परिजनों ने दोनों के उपचार के लिए जिला अस्पताल मंे भर्ती कराया है। जहां पर दोनों का उपचार जारी है। पहली घटना मंे शहर के मर्दन नाका निवासी जमीर (20)पुत्र जहीर ने सोमवार की रात घरेलू किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को जानकारी हुई। इसी प्रकार दूसरी घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी फरहान सैफ खान (19)पुत्र नईम खान ने सोमवार की रात घरेलू किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगडने पर घरवालो को पता चला। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *