वाराणसी शक्ति धाम आश्रम में सोमवार 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर भव्य भंडारा एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का अयोध्या से सीधा लाइव प्रसारण बड़े स्क्रीन पर किया गया। शक्तिधाम आश्रम के प्रबंधक मनीष गुप्ता ने बताया कि अयोध्या मे प्रभु श्री रामलला के भव्य मन्दिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पावन अवसर पर शक्ति धाम आश्रम में भव्य भण्डारा, प्रसाद वितरण एवं बदे स्क्रीन पर अयोध्या के महोत्सव का सजीव प्रसारण का हजारो भक्तों ने आनंद उठाया।इस अवसर पर आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी परमेश्वरानन्दजी महाराज,महामंडलेश्वर दयानंद जी महाराज,मनीष गुप्ता,चक्रवर्ती विजय नावड आदि उपस्थित थे