बबेरू सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
बबेरू/बांदा।बबेरू तहसील क्षेत्र के मरका थाना क्षेत्र अंतर्गत बमरोला गांव में ट्यूबवेल की लाइन बनाते समय करंट की चपेट पर आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोगों ने देखा तो गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।
बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मरका थाना क्षेत्र के बम्भरौला गांव में गुजेनी गांव का रहने वाला राममिलन पुत्र चुनकू उम्र करीब 32 वर्ष यह आज बुधवार को ट्यूबवेल की विद्युत लाइन खंभे में चढ़कर बना रहा था। तभी अचानक विद्युत लाइन चालू हो गई, जिससे करंट की चपेट पर आ गया। और खंभे से नीचे गिर गया, जैसे ही आसपास के किसानों ने देखा तुरंत परिजनों को सूचना दिया। और निजी साधन के द्वारा बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गंभीर हालत में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टर द्वारा उपचार करने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *