पुलिस लाईन में कैबिनेट मंत्री ने किया ध्वजारोहण
सरकारी कार्यालयों सहित संस्थानों में फहराया गया तिरंगा
बांदा। शुक्रवार को गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी, 2024 गरिमामयी ढंग से मनाया गया। पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश के जलशक्ति मंत्री उ0प्र0 सरकार स्वतंत्र देव सिंह ने पुलिस परेड की सलामी ली तथा इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी तरह कार्यालय आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा में आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी तथा कलेकटेªट प्रांगण बांदा में जिलाधिकारी बांदा दुर्गा शक्ति नागपाल के द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान सम्पन्न हुआ, इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के उद्देशिका की शपथ दिलायी गई।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर बडी संख्या में उपस्थित लोंगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने में अमर शहीद बलिदानियों एवं अनेक महापुरूषों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है तथा यह आजादी हमें बहुत संघर्षों के बाद मिली है, जिसे हमें सुरक्षित संभालकर रखना है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान विश्व के संविधानों में सर्वश्रेष्ठ एवं महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है जिसके लिए प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कार्य किया जा रहे हैं उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ तीनों सेना में महिला परेड का आयोजन किया जा रहा है एवं महिला सशक्तिकरण के लिए अनेकों योजना संचालित की गई है। देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद राष्ट्र को और आगे प्रगति के पथ पर बढाने के लिए देश के वीर सैनिकों, वैज्ञानिकों, किसानों, युवाओं एवं बहुत से लोगों का योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान में सभी को अधिकार दिये गये हैं। हमें अपने अधिकारों के साथ राष्ट्र की रक्षा एवं हित को सर्वाेच्च रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की अर्थव्यवस्था में प्रगति कर पॉचवें स्थान पर उभरा हैस उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में 75 एयरपोर्ट का निर्माण किया गया है तथा स्टार्टअप में एक लाख सत्रह हजार लोगों को लोगों द्वारा कार्य शुरू किया गया है, केंद्र /प्रदेश सरकार की नीतियों से 20ः लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैंस देश व प्रदेश के साथ बुन्देलखण्ड क्षेत्र भी तेज गति से विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में सैनिकों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने इस अवसर पर भव्य नैतिक परेड के आयोजन की प्रशंसा की तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों में मुख्य आरक्षी संजय कुमार तिवारी एवं चिन्तामणि, सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया तथा महेश कुमार तिवारी एवं राधा कृष्ण तिवारी को पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रशंसा चिन्ह भेंट कियास इसके साथ ही पुलिस 112 में उत्कृष्ट सेवा करने पर दिनेश सिंह एवं राहुल कनौजिया सहित अन्य पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ,पुलिस परेड में पीएसी की टोली को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गयास उन्होंने पुलिस परेड के कमांडर जियाउद्दीन, राजेश कुमार मौर्य, महेश तिवारी, अहमद अंसारी को भी सम्मानित किया तथा विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर बच्चों को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस परेड का आयोजन किया गया तथा विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अखण्ड हिन्द फौज के छात्रों द्वारा सुभाष चन्द्र बोस की झांकी सहित परेड की गयी। इस अवसर आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस उप महानिरीक्षक, अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल सहित नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासु, जिला अध्यक्ष भाजपा संजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधी,पुलिस, प्रशासन एवं न्यायिक अधिकारीगण सहित अन्य, विभिन्न विद्यालयों के छात्र व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इसी तरह आयुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी ने 26 जनवरी, 2024 के अवसर पर कहा कि हमें देश को आजादी दिलाने में शहीद बलिदानियों एवं महापुरूषों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के महत्वपूर्ण योगदान के प्रति हम सभी को कृतज्ञता व्यक्त करते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम जिस पद पर कार्य कर रहे हैं, हमें अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों को पूर्ण करते हुए समाज के पात्र व्यक्तियों को शासन की संचालित सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाकर उनकों आर्थिक रूप से समृद्ध बनाना है। इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन अमर पाल सिंह सहित आयुक्त कार्यालय के अन्य अधिकारी/कर्मचारी एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
इसके उपरान्त महर्षि बामदेव कलेक्टेªट सभाकक्ष में आयोजित गोष्ठी में सर्वप्रथम स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को नारियल, सॉल, मिष्ठान एवं पुष्पमाला पहनाकर ससम्मान उनका स्वागत एवं अभिनंदन जिलाधिकारी के द्वारा किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों में प्रभावती शर्मा, लक्ष्मी देवी पत्नी, रामलली देवी, नारायणी देवी, कृष्णा कुमारी पत्नी स्व0 मंगी लाल, अब्दुल कादिर पुत्र स्व0 अब्दुल कदीर, रामकृष्ण पुत्र स्व0 गरीब दास, विजय सिंह पुत्र स्व0 ठाकुर गयादीन, लक्ष्मी सिंह, दिनेश सिंह पुत्र स्व0 लक्ष्मी सिंह, अरबिन्द कुमार गुप्ता, राजबहादुर पुत्र जयराम को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल ने 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें देते हुए अपने विचार व्यक्त कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए 26 जनवरी के अवसर पर उपस्थित संभ्रात नागरिकों, अधिकारियों/कर्मचारियों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को शुभकामनायें दी तथा नमन करते हुए कहा कि आजादी से जुडे महानायकों तथा वीरांगनाओं के ऐतिहासिक संघर्षों और उनसे जुडी यादों को संजोकर रखना चाहिए। जिलाधिकारी ने प्रकाश डालते बताया कि 26 जनवरी, 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। संविधान ने देश में समता, एकता और बंधुत्व की भावनाओं को प्रोत्साहित कर हर क्षेत्र की उन्नति और प्रगति का मार्ग दिया है। उन्होंने कहा कि जो स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों ने देश सेवा करते हुए प्राणों की आहूति दी है, उसे भुलाया नही जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी प्रशासन के अंग होने के कारण संविधान की जो परिकल्पना की गयी है, उसको दृष्टिगत रखते हुए हर गरीब, असहाय व्यक्ति की मदद करें, यदि किसी गरीब की मदद करनी है तो नियम दायरे से हटकर भी मदद की जा सकती है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संस्कार आगे आने वाली पीढी को बतायें और निःस्वार्थ भाव से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान को याद कर आगे बढाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने-अपने कार्यों एवं दायित्वों का भली-भांति निर्वहन कर आम जनता को मिलने वाले लाभ को दिलाने में सहयोग करें यही उनके लिए सच्ची श्रृद्धांजली होगी। जो जिस पटल पर कार्यरत है यदि उसने किसी वंचित व्यक्ति को लाभ दिला दिया तो उस व्यक्ति को देश एवं लोकतंत्र के प्रति विश्वास पैदा होता है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव तथा अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एम0पी0सिंह, मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार, डिप्टी कलेक्टर लाल सिंह यादव तथा नगर मजिस्टेªट विजय शंकर तिवारी, सेवानिवृत्त तहसीलदार बनवारी लाल, सत्य प्रकाश द्विवेदी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर कलेक्टेªट के सभी अधिकारी/कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा कलेक्टेªट में गरीब, असहाय महिला एवं पुरूषों को कम्बल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला बचत अधिकारी राकेश जैन द्वारा किया गया।
इसी प्रकार गणतंत्र दिवस पर बंगाली पुरा स्थित हेड पोस्ट आफिस में अधीक्षक डाक घर बांदा जी.ए.खान ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सहायक अधीक्षक भानु प्रताप सिंह, महेंद्र कुमार कार्यालय पर्यवेक्षक, विकास कुमार गुप्ता परिवाद निरीक्षक, अभिषेक यादव निरीक्षक डाकघर दक्षिणी, हेड पोस्ट मास्टर नरेंद्र नाथ पांडे समेत अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *