वाराणसी। चिरईगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कुछ दूर पहले ही महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। एंबुलेंसकर्मियों ने सुरक्षित प्रसव कराया। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। उन्हें सीएचसी में भर्ती करा दिया गया हीरामनपुर गांव निवासी अर्चना को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजनों ने शनिवार को 102 नंबर पर फोनकर एंबुलेंस बुलाया। महिला को लेकर एंबुलेंस चिरईगांव सीएचसी जा रही थी। सीएचसी के गेट से कुछ पहले ही महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई। इस पर एंबुलेंस रोककर ईएमटी आशीष तिवारी और आशा शीला ने एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया। उसके बाद पीएचसी में भर्ती करा दिया गया। दोनों सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *