पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा
बांदा। जिले के चिल्ला थाना अंतर्गत दोहतरा गांव के समीप शुक्रवार को सवेरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्यूशन पढ़ने जा रही बीए की छात्रा को कुचल दिया। जिसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। पास पड़ोस के लोग छात्रा को लेकर ड्रामा सेंटर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चिल्ला थाना अंतर्गत ग्राम डिघवट निवासी खुशी यादव (18) पुत्री रामराज यादव प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी। जैसे ही वह दोहतरा गांव के घूरा मोड़ के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जबरदस्त टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर ही बुरी तरह लहूलुहान हो गई। यह देखकर आसपास के लोग घायल छात्रा को लेकर जिले के थाना ट्रामा सेंटर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।इस बारे में प्रत्यक्षदर्शी अवधेश कुमार यादव निवासी अतरहट ने बताया कि घूरा मोड़ के पास तेज गति से जा रहे ट्रक ने छात्रा को टक्कर मार कर घायल कर दिया, जिसे हम लोग तुरंत लेकर अस्पताल आए थे लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं क्षेत्राधिकारी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि आज सवेरे लगभग 7.30 बजे एक छात्रा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतका के परिजनो की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *