बांदा। ई-रिक्शा में बैठकर बाजार जाते समय अचानक रिक्शा पलट जाने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पता में भर्ती कराया है। जहां पर उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार मटौध थाना क्षेत्र के मोहनपुरवा निवासी पिन्टू (30)शुक्रवार की दोपहर ई रिक्शा में बैठकर बाजार जा रहा था। तभी ओबर ब्रिज में कार को बचाने में ई रिक्शा पलट गया। जिससे पिन्टू गंभीर रूप से घायल हो गया। तीन अन्य लोगो को मामूली चोटे आई। पिन्टू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *