पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बांदा। अज्ञात कारणों के चलते किशोरी ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौत की जानकारी होते ही घरवालो में हाहाकार मच गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रापत जानकरी के अनुसार बदौसा थाना क्षेत्र के भदावल गांव निवासी मनीषा (16)पुत्रीी रामबाबू शुक्रवार की सुबह घर पर अकेली थी। उसकी मां मवेशी बाड़ा चारा रखने गई। पिता खेत चला गया था। इसी बीच सूना मौका देख मनीषा ने अटारी के ऊपर छप्पर की धन्नी में नाइलोन की रस्सी से फंासी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद मवेशी बाड़ा से घर पहुंची मां ने शव देखा तो चीख पड़ी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे ले लिया। मृतका के पिता का कहना है कि घर पर किसी तरह का झगड़ा नही हुआ। फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। थानाध्यक्ष बदौसा का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *