बांदा। जनपद की जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने जनपद मे मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिये प्रेरित करने का एक अनूठा तरीक़ा खोज निकाला है और जिले मे चल रही सभी गैस एजेंसियों से वितरित किये जाने वाले रसोई गैस सिलेण्डरों मे स्टीकर लगाकर मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिये जागरूक किया जा रहा है ।जिले मे 41 गैस ऐजेसिया कार्य कर रही हैं जिनमें कुल 3 लाख 48 हजार 254 रसोई गैस कनेक्शन धारक है , इन सभी के घरों तक पहुँचने के लिये डी एम ने रसोई गैस सिलेण्डरों पर मतदाता जागरूकता संदेश लिखे स्टीकर लगाकर सिलेण्डर आपूर्ति किये जाने के निर्देश दिये हैं । जिलापूर्ति अधिकारी बांदा द्वारा बताया गया कि आज से यह कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है , प्रतिदिन एक हजार रसोई गैस सिलेण्डरो मे यह स्टीकर लगाकर आपूर्ति किये जायेंगे इससे जिले के साढ़े तीन लाख परिवारों तक मतदाता जागरूकता संदेश पहुँचाया जा सकेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *