बबेरू/बांदा। बबेरू कस्बे के मुख्य चौराहा अदभुत शिव मंदिर पर बांदा जनपद में तैनात वीओ मुन्नालाल यादव एवं होमगार्ड राजबहादुर पटेल का सेवा निवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सभी होम गार्ड के जवानों ने फूल माला एवं अंग वस्त्र भेंट कर विदाई दिया है। वीओ मुन्नालाल लाल ने बताया की अभी तक समाज की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाई है।अब घर परिवार की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। इस मौके पर ट्रैफिक पुलिस सब इंस्पेक्टर संजय सिंह, होमगार्ड रामगोपाल यादव, अवधेश पटेल, राजेंद्र, शिवकरन यादव, नत्थू प्रसाद, वंशी, शंभू, जयराम यादव, ओमप्रकाश यादव, कमलेश, गणेश पटेल, बिन्दा प्रसाद, सोनू, कमल आदि ने फूल माला स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *