– आयुक्त की अध्यक्षता में समपन्न हुई मण्डल स्तरीय कृषि निर्यात निगरानी समिति की बैठक
बांदा। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बाँदा की अध्यक्षता में उप्र कृषि निर्यात निति 2019 (यथा संषाधित 2024) के अर्न्तगत मण्डल स्तरीय कृषि निर्यात निगरानी समिति चित्रकूटधाम मण्डल बाँदा की समीक्षा बैठक आज आयुक्त सभागार में आयोजित की गयी, जिसमे गंगादयाल सहायक कृषि विपणन अधिकारी चित्रकूटधाम मण्डल बाँदा द्वारा कृषि निर्यात निर्यात निति 2019 (यथा संषोधित 2024) के सम्बंध मे एजेण्डानुसार संक्षिप्त परिचय देते हुए  नीति से सम्बंधित समस्त हितधारको यथा किसानो, एफ0पी0ओ0, निर्यातको, अन्य को कृषि निर्यात नीति 2019 के अर्न्तगत दिये जाने वाले निर्यात एण्ड निर्यात की दशा मे 50 हेक्टेयर क्षेत्रफल के क्लस्टर हेतु 10 लाख की धनराषि तथा क्षेत्रफल 50 हेक्टेयर बढने की दशा मे 06 लाख रूपये का अतिरिक्त प्रोत्साहन धनराषि प्रदान किया जायेगा।  इसके साथ ही निर्यात उन्मुख क्लस्टर के निकट स्थापित नवीन प्रसंस्करण इकाईयों के लिए कुल प्रसंस्कृत उत्पाद के 40 प्रतिषत निर्यात करने पर निर्यातक के टर्न ओवर का 10 प्रतिषत अथवा 25 लाख जो भी कम हेा पॉच वर्शो तक देय होगा।कृषि उत्पादों एवं इनके प्रसंस्कृत उत्पादों  के निर्यात पर परिवहन अनुदान वास्तविक भाड़े का 25 प्रतिषत अथवा अधिकतम 20 लाख प्रति वर्श प्रति निर्यातक देय होगा। कृषि निर्यात/पोस्ट हार्वेस्ट प्रबधन और प्रोधौगिकी मे डिग्री/डिप्लोमा सर्टिफिकेट कोर्स संचालित किये जाने पर राजकीय संस्थानो मे इनके बार्शिक फीस का 50 प्रतिषत अथवा रू0 50000 प्रति छात्र दिया जायेगा। एवं राजकीय संस्थानो को कोर्स संचालित करने पर 50 लाख का अनुदान एक मुस्त दिया जायेगा। निर्यात क्लस्टर मे अच्छी कृशि पद्धतियो अथवा समकक्ष प्रमाणीकरण हेतु ब्यय का 50 प्रतिषत अथवा अधिकतम 1.50 लाख प्रति वर्श की ब्यय प्रतिपूर्ति किया जाना प्राविधानित है। इसके साथ ही जैविक/प्राकृतिक/समकक्ष प्रमाणीकरण हेतु कुल ब्यय का 50 प्रतिषत अथवा एक वित्तीय वर्श मे रू0 01 लाख की कम प्रतिपूर्ति की जायेगी इसके अतिरिक्त कृशि व कृशि प्रसंस्कृत उत्पाद के नमूनो का अवहयम देयो के एम0आर0 एल0 मानको के अनुसार परीक्षण हेतु कुल ब्यय का 50 प्रतिषत अथवा एक वित्तीय वर्श मे अधिकतम 01 लाख रूपये की ब्यय प्रतिपूर्ति किये जाने का प्राविधान किया है।
कृशि निर्यात में प्रयुक्त विनिर्दिश्ट/गैर विनिर्दिश्ट कृशि उपज पर किसानों एफ0पी0ओ0 से सीधे क्रय करने पर मण्डी षुल्क/प्रयोक्ता प्रभार एवं विकास षेश में षत-प्रतिषत छूट दी जायेगी व आड़तियों के माध्यम से खरीद करने पर मण्डी षुल्क व प्रयोक्ता प्रभार मे षत-प्रतिषत रहेगी परन्तु विकास सेस देय होगा। इसके पश्चात चित्रकूटधाम मण्डल बाँदा के सभी जनपद स्तरीय क्लस्टर सुविधा इकाइयों के सदस्य सचिवों द्वारा  जनपदवार अपनी-अपनी अद्यतन प्रगति रिपोर्ट से आयुक्त महोदय को अवगत कराया गया, बैठक में उपस्थित  श्री देवानंद त्रिपाठी सहायक प्रबंधन एपीडा द्वारा कृशि निर्यात हेतु आवष्यक लाइसेंस एवं कृशि निर्यात योग्य उत्पादों के प्रमाणीकरण के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी एवं क्षमता वर्धन कार्यक्रम व वायर सेलर मीट आयोजित कराने का सुझाव दिया गया जिससे मण्डल के अर्न्तगत जनपदों से अधिक से अधिक निर्यातक एवं क्लस्टर गठन का कार्य किया जा सके। जनपद बाँदा से आये हुये मु0 असलम खाँ बुन्देलखण्ड नेचुरल एफ0पी0सी0 के सी0ई0ओ0 द्वारा प्रसंस्कृत माँस(बकरा/भेड़) के निर्यात के लिये सतत एकीकृत आपूर्ति श्रंखला स्थापित करने का प्रस्ताव दिया गया। आयुक्त महोदय द्वारा संबंधित विभागों को आवष्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देष दिये गये। आयुक्त महोदय द्वारा बाँदा कृशि विष्वविद्यालय के छात्रों को छात्रवृत्ति दिलाये जाने हेतु बाँदा कृशि एवं प्रौद्योगिकी विष्वविद्यालय में कृशि निर्यात एवं पोस्ट हार्वेश्ट प्रबंधन में डिग्री/डिप्लोमा/सर्टीफिकेट कोर्स चलाये जाने हेतु कुलपति महोदय से पत्राचार के अतिरिक्त वार्ता की जाये। जनपद हमीरपुर से कुलेहेण्डा फार्मर प्रोडयूसर कम्पनी के निदेषक के द्वारा राठ क्षेत्र में गन्ना/गुड़ का उत्पादन होने के बावजूद जनपद में गन्ना विभाग की स्थापना न होने के कारण किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। अतः गन्ना विभाग स्थापित कराये जाने हेतु आयुक्त महोदय से अनुरोध किया गया तत्सम्बन्ध में आयुक्त महोदय द्वारा आष्वस्त कराया गया कि गन्ना विभाग स्थापित कराने हेतु आवष्यक प्रयास/कार्यवाही की जायेगी।बैठक में उपस्थित जनपद हमीरपुर के एफ0पी0ओ0 गुहाण्ड तुलसी फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी के निदेषक द्वारा धनौरी लाल मिर्च का जी0आई0 टैगिंग कराये जाने हेतु सम्बन्धित विभागों द्वारा सर्वे एवं डाक्यूमेन्टेंषन  कराये जाने की कार्यवाही हेतु अनुरोध किया गया, तत्सम्बन्ध में आयुक्त महोदय द्वारा संबंधित विभागों को निर्देषित करते हुये शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देष दिये गये साथ ही जनपद बाँदा से मीट अनुलग्नकः 1 में षामिल कराने हेतु निर्देष दिये गये। जनपद महोबा से आये जी0आई0 उत्पाद महोबा देसावरी पान के प्रोपराइटर श्री राजकुमार चौरसिया द्वारा पान के निर्यात हेतु क्लस्टर गठन हेतु आवष्यक क्षेत्रफल(50 हेक्टेयर से कम किये जाने का सुझाव दिया उक्त के संबंध में आयुक्त महोदय द्वारा स्ंाबंधित विभाागों को उचित प्रस्ताव बनाते हुये जिला स्तरीय क्लस्टर सुविधा इकाई के माध्यम से राज्य स्तरीय निर्यात निगरानी समिति को प्रेशित करने के निर्देष दिये गये।
बैठक में संयुक्त कृशि निदेषक, सहायक कृशि विपणन अधिकारी, सहायक प्रबंधक एपीडा भारत सरकार, खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी, डा0 गौतम कुमार डी0डी0 पषुपालन विभाग, डा0 राहुल कुमार राय असि0 प्रोफेसर, संदीप डी0डी0एम0 नाबार्ड, संयुक्त आयुक्त उद्योग बाँदा तथा समस्त ज्येश्ठ कृशि विपणन निरीक्षक चित्रकूटधाम मण्डल बाँदा उपस्थित रहे।बैठक का समापन आयुक्त की अनुमति से संयुक्त कृशि निदेषक द्वारा सभी अधिकारियों/सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *