बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय स्टेशन रोड बांदा में निवर्तमान अध्यक्ष कांग्रेस प्रदुम्म कुमार लालू दुबे एडवोकेट की अध्यक्षता में देश के प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उप प्रधानमंत्री भारत सरकार बाबू जगजीवन राम एवं प्रभु राम के परम मित्र महाराजा निषाद राज गुह की जन्म जयंती मनाई गई इस अवसर पर लालू दुबे एडवोकेट ने कहा की बाबू जगजीवन राम जीवन पर्यंत सामाजिक न्याय और देश के चतुर्मुखी विकास के लिए कार्य करते रहे और सामान्य सीट से जीत कर आते थे डॉक्टर संजय द्विवेदी दनादन ने कहा कि प्रभु राम ने निषाद राज का राज्याभिषेक कर महाराजा बनाया था समाजवाद का इससे बड़ा उदाहरण अनियंत्र कहीं देखने को नहीं मिलता है इस अवसर पर महामंत्री सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, पूर्व शहर अध्यक्ष राज बहादुर गुप्ता, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य कुमार सिंह एडवोकेट धीरेंद्र पांडे धीरू केपी सेन सचिव केशव पाल छेदीलाल धुरिया, अलीबक्श, कुणाल वीरेंद्र धुरिया नाथूराम सेन हरि शंकर कबीर अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा अशरफ रंपा सुखदेव गांधी सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।