– ग्राम चिल्ली में हुआ आयोजन
बांदा। रविवार को बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के सहसंरक्षक चन्द्र मौली भारद्वाज के संरक्षण में बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के सचिव मोहम्मद इदरीश की अध्यक्षता में बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के सदस्य महेन्द्र पाल के नेतृत्व में ग्राम प्रधान अशोक कुमार प्रजापति ग्राम चिल्ली ब्लॉक बड़ोखर तहसील  बांदा की उपस्थिति  में  शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों द्वारा दिए गए  कपड़े, किताबें,जूते चप्पल,पर्स आदि का वितरण जरूरतमंदों ग्रामीणों को किया गया तथा साथ ही ग्रामीणों को नशामुक्ति,जल संरक्षण तथा उनके कानूनी अधिकार के प्रति बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम की महिला महामंत्री श्रीमती रिया खान के द्वारा जागरूक किया गया उक्त  कपड़े,किताबें, जूते चप्पल आदि  पाकर ग्राम वासियों में अपार खुशी दिखाई दी सभी लोगों को दुआएं आशीर्वाद से नवाजा उक्त कार्यक्रम में  मुख्य रूप में मोवशमीम कार्यालय प्रभारी, मोहम्मद सलीम उपाध्यक्ष,इरफ़ान खान कोषाध्यक्ष, मोहम्मद अज़हर महामंत्री, मोहम्मद हामिद शाखा प्रमुख गूलर नाका, श्रीमती नग्गो खातून,राबिया खान,नेहा खातून आदि पदाधिकारी , सदस्यों एवं समाजसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *