बांदा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि अप्रैल माह में अप्रत्याशित रूप से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जनपद बांदा में तापमान में वृद्धि की लगातार हो रही है। 40 डिग्री के ऊपर तापमान एवं 36 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से लू के थपेड़े चलने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा भी लगातार तापमान में वृद्धि एवं लू चलने की संभावना जारी की जा रही है।
वर्तमान समय में जनपद बांदा में परिषदीय विद्यालयों का संचालन प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 तक चल रहा है। दोपहर 11 बजे से 2 बजे के बीच में तापमान में अधिक वृद्धि रहती है। परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे-छोटे नवनिहालों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की पूरी संभावना है। कई विद्यालयों में बच्चों को उल्टी दस्त, सर दर्द आदि शुरू हो चुके हैं। अभिभावक भी बच्चों की जल्दी छुट्टी करने की मांग कर रहे हैं, अन्यथा स्कूल भेजने से मना कर रहे हैं। दोपहर 2 बजे विद्यालय में बैठने एवं इसके बाद घर जाने की स्थिति में बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की पूर्ण  आशंका है। पड़ोसी जनपद हमीरपुर प्रयागराज, लखनऊ आदि में विद्यालयों में समय परिवर्तन कर दिया गया है। उन्होंने मांग है कि बच्चों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत अन्य जनपदों की भांति जनपद बांदा में भी विद्यालय संचालन का समय प्रातः 7 बजे से 12 बजे तक  करने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *