वाराणसी। तीर्थयात्री अब बाबा विश्वनाथ की नगरी से सीधे हरिद्वार पहुंचेंगे। रोडवेज परिहन निगम इस रूट पर वातानुकूलित बस चलवाएगा। यूपी व उत्तराखंड के परिवहन निगम के बीच दोनों तरफ से सीधे बसों के संचालन पर सहमति बन गई है। पहली बार काशी के हरिद्वार तक सीधी बस सेवा शुरू होगी। इससे तीर्थयात्रियों व पर्यटकों को काफी सहूलियत होगी काशी में काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। काशी भ्रमण के बाद उनकी ईच्छा हरिद्वार जाने की होती है, लेकिन यहां से सीधे बस सेवा न होने की वजह से उन्हें दिक्कत झेलनी पड़ती है। श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर परिवहन निगम ने काशी से सीधे हरिद्वार तक बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है। अगले माह तक बस के संचालन की तिथि घोषित हो सकती है। इस रूट पर लग्जरी वातानुकूलित बसों का संचालन किया जाएगा। ताकि तीर्थयात्रियों की यात्रा सुखद व आरामदायक रहे इस रूट से होकर गुजरेगी बस वाराणसी कैंट रोडवेज बस स्टेशन से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे, नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, बाईपास होते हुए रुड़की-हरिद्वार मार्ग होते हुए हरिद्वार बस स्टेशन पर बस पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *