बांदा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवरथा निवासी मजदूर रामखेलावन गांव के ओमकार पटेल का खेत बटाई में लेकर परिवार का भरण पोषण करता है। बीते 11 अप्रैल को सायं 4 बजे वह मूंग की फसल में पानी लगा रहा था इसी बीच रगौली निवासी रामनरेश पटेल आया और कहा कि बिना पूछे फसल में पानी क्यों लगा रहे हो । पीड़ित ने कहा कि मेरे खेत मालिक का बोर है उन्होंने कहा है कि मूंग लगाओ तो मैंने लगाया है। उन्ही के कहने पर पानी लगा रहा हूं। इतना कहने पर रामनरेश पटेल गुंडई दिखाते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए बुरी बुरी गालियां देने लगा। मना करने पर बाएं हाथ का, अंगूठा पकड़कर तोड़ दिया। और मारने पीटने लगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मौके पर आई। आरोप लगाया कि पुलिस दबंग के प्रभाव में आकर उसे बचाने में जुट गई। जब कोई सुनाई नही हुई तो पुलिस अधीक्षक की चौखट पर गया। एसपी के निर्देश पर दबंग के खिलाफ हरिजन एक्ट एवं मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बबेरू मूंग की फसल में पानी लगाते समय दबंग ने मजदूर को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दबंग के खिलाफ पीड़ित ने मारपीट एवं हरिजन एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया है।