बांदा । बाल विवाह की रोकथाम के लिए ग्रामीण परंपरा विकास संस्थान द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को बाल विवाह से मुक्त कराने के उद्देश्य से जागरूकता वाहन को थाना परिसर से हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र के लिए रवाना किया गया।जागरूकता वाहन को थाना प्रभारी आनंद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संस्थान के निदेशक श्रवण कुमार ने बताया कि बाल अधिकारों की सुरक्षा और बाल विवाह की रोकथाम के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को जस्ट राइट्स फार चिल्ड्रेन नेटवर्क का सहयोग प्राप्त है।उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न धर्मों के पुरोहितों, मौलवियों और पादरियों को बाल विवाह के खिलाफ अभियान से जोड़ा गया है, जिससे इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध प्रभावी संदेश जाए।