बांदा। तहसील बबेरू के मुरवल बिजली घर के ग्राम नीलाथू में जहां भीषण गर्मी में सरकार बचाव हेतु सतत प्रयास कर रही है वहीं बबेरू तहसील के ग्राम नीलाथू में 1 हफ्ते पूर्व से केविल जल जाने के कारण आधा गांव अंधेरे में गर्मी व पानी की किल्लत से जूझ रहा है ग्रामीणों ने सम्बंधित विभागीय कर्मचारियों व माननीय जनप्रतिनिधियों से बिजली बहाल करवाने हेतु कई बार गुहार लगाई लेकिन समस्या का समाधान न होने की सूचना मिलते ही समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक ने दिनांक 17 मई शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस बबेरू पर जिलाधिकारी बांदा जे रीभा से मुलाकात कर गम्भीर बिजली समस्या को 24 घण्टे के अंदर समाधान हेतु लिखित रूप से प्रार्थना पत्र देते हुए आग्रह किया साथ ही समाजसेवी ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि समय पर शिकायत का निस्तारण नहीं किया गया तो मजबूर हो ग्राम आहार मेन रोड पर अवरुद्ध कर जाम लगाने के लिए बाध्य होंगे जिलाधिकारी ने तत्काल बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को फटकार लगाते हुए तुरन्त बिजली सप्लाई बहाल कराने का आदेश दिया तत्कृम में रातोरात केविल रस्सा नीलाथू गांव भिजवाकर आज रविवार छुट्टी होने के बावजूद दर्जनों कर्मचारियों को साथ लेकर रम राजेश कुमार गुप्ता समाजसेवी पीसी पटेल जनसेवक व ग्रामीणों के सहयोग से नई केविल रस्सा डालकर बिजली सप्लाई बहाल करवाई गई। जनहित कार्य को लेकर समाजसेवी पीसी पटेल की हर जगह लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है वहीं ग्रामीणों में खुशी की लहर दिख रही है।